मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ शहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है शनिवार को फिर दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य अमला के द्वारा कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया है ! मिली जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ शहर के दो लोग पेड क्वॉरेंटाइन जिनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई है जिससे स्वस्थ अमला पेड क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचकर दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोविड-19 अस्पताल बैकुंठपुर मैं ले जाकर भर्ती कराया है ! मनेंद्रगढ़ शहर में भी अब कोरोना संक्रमण तेजी के साथ अपना पांव पसारना प्रारंभ कर दिया है !

Categorized in: