मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना शुरू कर गोबर खरीदने की शुरुआत की जिसको देखते हुए अब गोबर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है और गौ पालकों के घर से गोबर की चोरी करना शुरू कर दिया है ! ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रोजी में सामने आया है जहां पर दो गौ पालकों के घर से गोबर की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है जिस मामले की जांच गठित गौठान समिति द्वारा की जा रही है ! उल्लेखनीय है कि हरेली के दिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में प्रदेश में गोधन न्याय योजना की शुरुआत की जिसके तहत गौ पालकों के मवेशियों का गोबर खरीदी दो रुपए किलो में की जा रही है ! जिसका लाभ प्रदेश के किसानों को अभी ढंग से मिल ही नहीं पाया कि अब उस पर भी चोरों की नजर पड़ गई है और चोर गोबर की चोरी करना प्रारंभ कर दी ! गोबर चोरी करने का मामला मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रोझी का है जहां पर दो किसानों के बारी से गोबर की चोरी कर ली गई है जिसकी शिकायत किसानों ने गौठान समिति से की है ! गौठान समिति द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का यह पहला मामला सामने आया है! मनेंद्रगढ़ विकासखंड के रोझी पंचायत में दो ग्रामीणों ने गौठान समिति को सूचना दी है कि उनके बाड़े से गोबर की चोरी हो गई ! फूलमती पति लल्ला और रिचबुदिया पति सेमलाल के बाड़े से गोबर चोरी की खबर लगते ही ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने गौठान समिति अध्यक्ष को जानकारी दी कि गोधन न्याय योजना के तहत अपने बाड़े में गोबर रखे हुए थे वहीं सुबह पता चला कि बाड़े से गोबर गायब है। मामले की जांच समिति द्वारा की जा रही है ! अभी हाल ही में 5 अगस्त 2020 को भूपेश सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का पहला भुगतान हितग्राहियों को किया गया है ! उसके बाद से अब गोबर चोरी का मामला सामने आने लगा चोरों की नजर अब गोबर पर भी पड़ गई है !

Categorized in: