कोरिया कलेक्टर, मनेंद्रगढ़ विधायक एवं सीएमएचओ ने किया स्थल का निरीक्षण

डीएमएफ फंड से बनेगा मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कलेक्टर ने आर्किटेक्ट को नक्शा प्लान बनाने का दिया निर्देश

मनेन्द्रगढ़ । सपनों के शहर मनेंद्रगढ़ में बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को कोरिया कलेक्टर मनेंद्रगढ़ विधायक एवं सीएमएचओ ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की कवायद तेज करते हुए स्थल का निरीक्षण किया है । कोरिया कलेक्टर ने आर्किटेक्ट को नक्शा व प्लान बनाने का निर्देश दिया है मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण डीएमएफ फंड से कराया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ वासियों के द्वारा लंबे समय से मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जहां पर सभी तरह की सुविधाएं हों मांग की जा रही थी पिछली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ में मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की घोषणा की गई थी लेकिन उसे अमल में नहीं लाया जा सका था हॉस्पिटल का नक्शा व प्लान तैयार तो किया गया था लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था । सरकार बदलने के बाद एक बार फिर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने का सपना मनेंद्रगढ़ की जनता को दिखाया है । मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल शुक्रवार को कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर एवं सीएमएचओ कोरिया तथा कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर स्थल का निरीक्षण किया है ।

इस दौरान कोरिया कलेक्टर एस एन राठौर ने बताया कि मनेंद्रगढ़ मैं जनप्रतिनिधि व आम जनता की मांग पर मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने की कवायत तेज की गई है जगह का निरीक्षण कर आर्किटेक्ट को पूरी तरह से नक्शा प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया गया है आगामी बैठक में डीएमएफ फंड से हॉस्पिटल बनाने की स्वीकृति हेतु प्रयास किया जाएगा । हॉस्पिटल में वेड की संख्या क्या क्या सुविधा रहेगी सभी को देखते हुए बजट तैयार किया जाएगा । हॉस्पिटल के लिए जगह का निरीक्षण किया गया है ।

इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन कोविड-19 के लॉकडाउन के कारण थोड़ा विलंब हुआ है आज शुक्रवार को कोरिया कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए जगह का निरीक्षण किया गया है करीब 40 हजार वर्ग फिट में अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा जहां पर सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी । कार्डियोलॉजी, किडनी आज की जांच के लिए बाहर से डॉक्टर समय-समय पर बुलाए जाएंगे । मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आने वाले डॉक्टरों को बेहतर आवास की सुविधा मिले तथा मनेंद्रगढ़ वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो उन्हें चिकित्सा के नाम पर बड़े शहरों की ओर रुक ना करना पड़े स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके । हालांकि मनेंद्रगढ़ वासियों को मनेंद्रगढ़ में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोले जाने की कवायद तेज करने से एक और जहां खुशी है वही दूसरी ओर यह भी आशंका हो रही है कि कहीं पूर्व की भांति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने के नाम पर एक बार फिर मनेंद्रगढ़ न छला जाये ।

Categorized in: