मनेंद्रगढ़ ! मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अंतर्गत बरगवां थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए हिंडालको कंपनी से चोरी हुआ 30 टन एलमुनियम को मनेंद्रगढ़ के एक गोदाम में स्थानीय पुलिस की सहयोग से छापामार कार्यवाही कर बरामद किया है ! मामले में तीन आरोपियों सहित एक अन्य को पुलिस हिरासत में लिया गया है ! बरामद किए गए 30 टन एलमुनियम की कीमत 75 से 84 लाख के आसपास बताई जा रही थी ! सिंगरौली बरगवां थाना पुलिस मामले में तीन आरोपियों सहित एक अन्य को हिरासत में लेकर तथा बरामद किए गए एलमुनियम को वाहन में लोड करा कर बरगवां थाना के लिए रवाना हो गई ! मामले में मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अंतर्गत थाना बरगवां क्षेत्र में स्थित हिंडालको कंपनी से 10 जून 2021 को ट्रक क्रमांक यूपी 44 – 4204 में 30 टन एलमुनियम लोड कर पुणे महाराष्ट्र के लिए ट्रक को रवाना किया गया था ! लेकिन ट्रक चालक पुणे महाराष्ट्र नहीं पहुंचा उसका लोकेशन 2 दिनों तक सतना व कटनी तक बताता रहा इसके बाद उसका लोकेशन मिलना बंद हो गया था ! ट्रक के लापता होने पर मामले की जानकारी बरगवां थाने में दी गई ! बरगवां पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कटनी पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद खोजबीन करने पर ट्रक कटनी के एक पेट्रोल पंप में खड़ा पाया गया ! कटनी पुलिस की सूचना पर बरगवां थाना पुलिस पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की तथा ट्रक चालक सुभाष पांडे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक संदीप सिंह का है और उसके कहने पर ही वह ट्रक में लोड एलमुनियम को मनेंद्रगढ़ में सुभाष कचेर के कहने पर एक गोदाम में खाली किया है! पुलिस पुलिस ट्रक मालिक संदीप सिंह से पूछताछ की तो उसने मामले का पूरा राज खोल दिया पुलिस ट्रक चालक और संदीप सिंह को साथ में लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची और ट्रक चालक के निशानदेही पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक एलमुनियम गोदाम में छापा मारकर हिंडालको कंपनी से चोरी हुआ 30 टन एलमुनियम बरामद कर लिया ! पुलिस ने ट्रक चालक सुभाष पांडे, ट्रक मालिक संदीप सिंह एवं सुभाष कचेर के साथ सुभाष कचेर के जीजा सोना ताम्रकार को भी पुलिस हिरासत में लेकर तथा बरामद एलमुनियम को ट्रक में लोड करा कर सिंगरौली बरगवां थाना के लिए रवाना हो गई ! वही गोदाम किसका है उसके दस्तावेज नहीं मिले हैं दस्तावेज मिलने पर गोदाम मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ! बरामद किए गए 30 टन एलमुनियम की कीमत 75 लाख से 84 लाख के आसपास बताई जा रही थी!

Categorized in: