प्रतापपुर- जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेया में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेम साय सिंह टेकाम ने आर‌ईएस विभाग प्रतापपुर द्वारा खेल मैदान में निर्मित मिनी स्टेडियम का पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। लोकार्पण से पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री टेकाम के स्वागत में शैला नृत्य की भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टेकाम ने कहा कि ग्रामीणों ने यहां के खेल मैदान में स्टेडियम बनाने मांग की थी जिसे शासन ने पूरा किया तथा ग्रामीण क्षेत्र में बना यह स्टेडियम ग्रामीणों के लिए खेल की दृष्टि से निश्चित रूप से उपयोगी साबित होगा क्योंकि अब यहां के खेल मैदान में होने वाली विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं के आनंद को क्षेत्रीय लोग स्टेडियम में बैठकर ले सकेंगे। मंत्री टेकाम ने कहा कि खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग होते हैं तथा खेलों से शरीर व मन स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव, ब्लाक कमेटी उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, सतीश चौबे, प्रियंकल तिवारी जनपद पंचायत सीईओ मो. निजामुद्दीन, आर‌ईएस एसडीओ लवली सिंह, लिपिक रामसागर सिंह, पंचायत प्रतिनिधि, छात्र छात्राएं व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Categorized in: