00 थाने में शिकायत लेकर पहुँची महिलाएं

सूरजपुर। जिले में भू माफिया कैसे भोले भाले लोगो को अपनी ठगी का शिकार बना कर उन्हें उन्ही की भूमि से बेदखल कर दे रहे है।ऐसे ही एक मामले की शिकायत ग्राम पर्री की कुछ महिलाओं ने थाने में दर्ज कराई है।जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जिले में भू माफियाओ का पूरा रैकेट सक्रिय है। जो राजस्व विभाग पर अपनी तगड़ी पकड़ रखता है या कहे राजस्व विभाग  इन माफियाओ के आगे नतमस्तक है। जिले भर में इनकी तूती बोलती है।कब कहां किसकी जमीन बेच दे खरीद ले सामने वाले को हवा ही न लगे। नगर से लगे ग्राम पर्री की गीता,सुंदरी मानमती ,अमरासो व समेलिया आदि ने थाने में दिए एक लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि सैयद मो सलीम, मो नदीम,छतरपाल व मिथलेश आदि ने उसकी अनुपयोगी जमीन का आठ लाख में सौदा किया और बाद बहुमुल्य जमीन की धोखे से रजिस्ट्री करा ली है। महिलाओं के अनुसार पहले 62 डिसमिल जमीन के लिए बात हुई थी जो लगभग अनुपयोगी है पर इस दस्तावेज के बहाने सामने रोड की तीन प्लाट की 32 डिसमिल जमीन जो बेहद कीमती है का रजिस्ट्री करा लिया है।महिलाओं ने समूचे मामले की जांच करा कर दोषियों पर कारवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Categorized in: