दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनुप जायसवाल)- विश्व महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष सुरज गुप्ता के प्रयासों से एसईसीएल फायर बिग्रेड वाहन द्वारा नगर पंचायत कार्यालय व पूरे वार्डों को सेनीटाईज कराया जा रहा है, गुप्ता ने सेनीटाईज कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुस्तैद कर दिया है।

इसी बीच नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने नगरवासियों से अपील भी किया की हम सभी को कोविड 19 की लडाई मिलकर लड़ना होगा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए अपने आस-पास गन्दगी बिल्कुल न फैलाये और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचना है, मास्क का उपयोग करना है इस महामारी में किसी पर के अफवाह पर ध्यान न देवे, बाजारो में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही सामग्री की खरीद दारी करनी है समय-समय पर हाथ को साबुन से धोएं कानून का उल्लंघन बिल्कुल न करे तभी हम इस महामारी से जीत मिल सकेगी।

इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव, श्रमिक नेता एकलाख खान सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीलेश केरकेट्टा, एसईसीएल कर्मचारियों व नगर पंचायत कर्मचारियो की उपस्थिति में सेनीटाईज का कार्य कराया जा रहा है।

Categorized in: