भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैला

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की राम भक्तों पर पुष्प वर्षा

जय श्रीराम के नारों से गूंजा समूचा मनेंद्रगढ़ शहर

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । रामनवमी का महापर्व एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में हर्षोल्लास पूर्वक श्रध्दा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के हृदय स्थल पर स्थित श्रीराम मंदिर एवं लोको कॉलोनी में सबसे पुराना स्थित श्रीराम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के हृदय स्थल में स्थित श्रीराम मंदिर में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी । भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम की गूंज से गुंजायमान हो रहा था। मंदिर परिसर के बाहर विशाल आतिशबाजी की गई। भये प्रगट कृपाला से मंदिर गूंज उठा। भगवान श्रीराम की स्तुति एवं आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात शाम 4 बजे नदी पार स्थित हनुमान टेकरी से भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान टेकरी से प्रारंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण कर श्रीराम मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की महाआरती की गई उसके पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में समूचा शहर उमड़ पड़ा था। शोभायात्रा में शामिल जन सैलाब पूरी तरह से रामभक्ति में डूबा हुआ था। रामभक्त नाचते कूदते उल्लास के साथ चल रहे थे। विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मनेंद्रगढ़ विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शोभायात्रा में शामिल होकर रामभक्तों पर पुष्प की वर्षा की ।

Categorized in: