उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कर्मक_रा जंगल में भीषण आग लगने से पेड़ पौधे और जीव जंतु संकट में हैं। जंगल घना और बड़ा होने के कारण इस जंगल में प्रचुर मात्रा में जंगली जीव निवास करते हैं, जिनको जंगल में आग लगने से रहने का स्थान नहीं मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे से कर्मक_रा के मानपुर जंगल में चारों तरफ से आग लग गई है, जिससे पूरा जंगल जलकर नष्ट हो गया है। जंगल में छोटे झाड़ी के साल, चार, तेंदू और अन्य प्रकार के वनस्पति जलकर खाक हो रहे हैं। मानपुर के जंगल को नष्ट करके कब्जे का खेल काफी समय से चल रहा है। वन विभाग की निष्क्रियता के कारण जंगलों में आग लगाकर छोटे झाड़ियों का सफाया किया जा रहा है। यहां की स्थिति को देखने से पता चलता है कि सांप, गिलहरी, बंदर सहित अन्य जीव, जंतु भी आग की चपेट में आ गए हैं। कर्मक_रा जंगल में वर्षों से हिरण, सांभर, कोटरा का बड़ा दल निवास करता है। समय-समय पर इस जंगल में हाथियों का डेरा भी रहता है। कई ऐसे जीव जंगलों को छोड़कर गांव की ओर रूख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जंगल में आग लगने से एक जोड़ा भालू दोपहर 12 बजे भागते हुए दिखाई दिया था। एक सप्ताह पूर्व कर्मक_रा के लाल माटी घाट से लेकर उपका जंगल को पूरी तरह से जलकर नष्ट कर दिया गया है। जंगल में लगे आग को काबू में करने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को कई बार फोन किया गया, किंतु फोन रिसीव नहीं करने के कारण लगातार जंगल दोपहर 2 बजे तक जलते रहा। दोपहर 2 बजे पूर्व सरपंच रोहित सिंह के द्वारा रेंजर को कई बार फोन लगाया गया, तब जाकर जंगल में आग लगने की सूचना जिम्मेदारों को मिली और वे मौके पर पहुंचे।

Categorized in: