लखनपुर दिनेश बारी- कुदरत के अजीबोगरीब करिश्मा ने आम जनजीवन को हैरत में डाल दिया है। खासतौर पर बेमौसम आधी बारिश ओलावृष्टि ने जहां दलहनी तिलहनी जैसे फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है तो वही गेहूं ,चना, मटर, प्याज ,लहसुन इत्यादि फसलों पर भी ओलावृष्टि का बुरा असर हुआ है बीते 16 अप्रैल को लखनपुर क्षेत्र के सोमार साय, गंगा राम प्रजापति, गेन्दा राम राजवाड़े,दुबराजसिंह,दसरू राम ,मोहन राजवाड़े के द्वारा बताया गया कि ग्राम लोसगा ,लोषगी, फैलपुर, माजा ,चोडेया, कुन्नी सहित आसपास के गांव में बारिस के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे खेतों में खड़े फसल खलिहान में रखे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मानें तो महामारी एवं लॉक डाउन से क्षेत्रवासी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा से फसले प्रभावित हुई हैं। प्रभावित ग्रामीणों ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की है।

Categorized in: