लखनपुर दिनेश बारी- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चैनपुर में 16 अप्रैल को शाम 5 बजे तेज़ गरज चमक के साथ हो रही बारिश के बीच गाज गिरी और चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चैनपुर निवासी 7 वर्षिय सुभाष जांगड़े पिता जय नारायण जांगड़े जो घर के ही पास अपने दादा के साथ पेड़ के नीचे बंधे बकरी को खोलने गए थे इस बीच मौसम खराब होता देख दादा ने अपने पोते को घर जाने के लिए कहा घर वापस लौटते समय लगभग शाम 5 बजे 7 वर्षिय सुभाष गाज गाज की चपेट में आ गया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए 108 में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तो वही देर शाम होने के कारण 17 अप्रैल को शव का पीएम करा परिजनों को सौंपा गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Categorized in: