बलरामपुर मुख्यालय  के चांदों मोड़ में ज्वेलर्स  दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया और लगभग 400 से 500 ग्राम सोना तथा 13 से 14 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा और तत्काल इसकी सूचना दुकानदार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है ताकि चोरी के सुराग जुटाए जा सकें।
दुकानदार के अनुसार, चोरी गई ज्वेलरी की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
जिला मुख्यालय में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से व्यापारिक वर्ग में दहशत और इलाके में सनसनी फैल गई है।

Categorized in: