बलरामपुर से रामानुजगंज तक की सड़क की हालत बेहद दयनीय, सिहर उठते हैं राहगीर
बलरामपुर जिला के यातायात प्रभारी को रक्षित केन्द्र का अतिरिक्त प्रभार देने के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनोें और बेलगाम हो चुके दुपहिया वाहन चालकोें से नागरिक दहशत में हैं। यहां न तो गाड़ियों की रफ्तार की कोई सीमा नहीं है और न ही चलाने वालों के लिए कोई नियमा। कहने को तो जिला मुख्यालय के हर चौक-चौराहोें में यातायात पुलिस की तैनाती रहती है, मगर वह भी मूक बधिर बनकर यातायात को सुदृढ़ बनाने में कोई रुचि नहीं दिखाते हैं। इस अव्यवस्था के लिए पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने भी कई बार खुले मंच से यातायात व्यवस्था को सुधारने की नसीहत दी थी।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में शहर के लिए एक मात्र सड़क है, जो इस नगर को गौरवपथ की गरिमा भी प्रदान कर रहा है और यही राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.343 भी है। इसके अलावा यही यहां का आम रहगुजर भी है। इसी सड़क सेे होकर दिन-रात सैकड़ो छोटी-बड़ी गाड़ियां, यात्री बसें, 18-20-22 चक्के वाले बड़े-बड़े भारी वाहन वजनी सामान, गिट्टी, क्लींकर आदि लेकर तेज रफ्तार से धूल, धूआं उड़ाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सिटी कोतवाली के सामने से बेपरवाह होकर गुजर रहे हैं, जैसे उनके लिए पुलिस व यातायात कानूनों का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

नहीं है कोई यातायात नियम का पालनकर्ता
कहने को तो बलरामपुर जिले में एक माह तक यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, लेकिन उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। नगर में सुबह से शाम तक नशे में धूत और नाबलिग चालक यातयात नियमोें की खुलेआम धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं, मगर यातायात विभाग द्वारा ऐसे नाबालिग वाहन चालकों को न तो कोई समझाईश ही दी जा रही है और न ही उनके खिलाफ कोई सक्षम कार्यवाही की जा रही है। इस वजह से उनके हौसले बुलंद हो गए हैं।

शाम को सरपट गाड़ी चलाते हैं शराबी चालक
जिला मुख्यालय की इकलौती सड़क शाम गहराते-गहराते पूरी तरह से आंवारा, शराबी बाईकरों तथा चार पहिया चालकों के हवाले हो जाती है। बिना अगल-बगल की परवाह किए ये शराबी चालक तेज रफ्तार से आपस में होड़ लगाते हुए इस खतरनाक ढंग से सड़क से गुजरते हैं कि देखने वाले दहशत में आ जाते हैं। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि इन सब नजारों का मूक दर्शक आम जनता के साथ यातायात पुलिस भी बनी रहती है।

 

पूर्व विधायक ने भी लगाया था आरोप

यहां के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने यातयात की लचर व्यवस्था से क्षुब्ध होेकर कुछ दिनों पूर्व खुले मंच से बलरामपुर जिलेे केेे यातायात विभाग पर अवैध उगाही करने का आरोप लगातेे हुए कहा था कि इस विभाग द्वारा जिले में उन्हीं लोगों पर कार्यवाही की जाती है जिनका सेटिंग विभाग के अधिकारियों से नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि जिले के यातायात व्यवस्था पर विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। पूर्व विधायक श्री सिंह के इस बयान के बाद तात्कालीन यातायात प्रभारी को सूरजपुर जिले में स्थानांतरित कर दिया गया
लगातार हो रही है कार्यवाही-एसपी
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह का कहना है कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए वाहन चालकोें पर कार्यवाही की जा रही है जो यथावत जारी रहेगी।

Categorized in: