राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण के अभियान में प्रथम पंक्ति में खड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन ,सफाई कर्मचारी रेवेन्यू अधिकारी/ कर्मचारी टीकाकरण का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। वही आज टीकाकरण के दौरान बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया। बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे ने बताया कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह सुरक्षित है इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी भी भ्रामक बातों में आने की जरूरत है सभी को निश्चित होकर या टीका लगवाना चाहिए यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। बलरामपुर कलेक्टर ने उन सभी लोगों से आग्रह किया है कि जिन जिन लोगों का टीकाकरण की सूची में नाम है वह सभी अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। टीकाकरण के इस अभियान में अपनी भूमिका अवश्य निभाए।

Categorized in: