मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ ने रविवार को ग्राम पंचायत सिरौली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत वासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनका इलाज किया गया ! स्वास्थ्य शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण जन पहुंच कर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण का इलाज डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया गया ! लायंस क्लब ने सिरौली पंचायत अमोल सिंह मरावी एवं पंचों का सम्मान किया ! इस दौरान इंद्रा सेंगर समेत लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे ! लायंस क्लब द्वारा समय समय में ग्रामीण शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर जन हितैषी कार्य किए जाते हैं ! ग्राम पंचायत सिरौली के सरपंच अमोल सिंह मरावी ने सिरौली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किए जाने पर लायंस क्लब एवं डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है !

Categorized in: