अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीकोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉक डाउन पार्ट – 2 लागू होने के बाद कुसमी व सामरी में संक्रमण के रोकथाम का पालन किया रहा हैं इसे जानने अचानक जिला प्रशासन की टीम बुधवार को पहुची. तथा सामरी से लगे ग्राम अमटाही से ओरसापाठ की ओर जाने वाली मार्ग झारखण्ड व जशपुर जिला सन्ना जाने वाली मार्ग ग्राम क्योंझर के स्कूल पारा तक जाकर अपनी सीमाओं का जायजा लिया.

औचक निरीक्षण में पहुँचे बलरामपुर कलेक्टर संजीव कुमार झां, एसपी तिलक राम कोशिमा, एडिशनल एसपी प्रशांत कतलम, जिला पंचायत सीईओ हरीश एस ने कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की पोशाख के बीच तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. स्वयं के बचाव के साथ लगातार चल रहें प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के अपील का पालन निरंतर कराने कहा. जिला प्रशासन की टीम ने सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमटाही में झारखंड से आने जाने वाले रास्ते पर बनाये गए अस्थाई बैरक निर्माण, कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लवकशपुर अस्थाई बैरक निर्माण के साथ ग्राम क्योंझर के स्कूल पारा तक जायजा लिया. तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देशों का पालन करते हुवे बताया कि झारखंड से आने वालों व जाने वालों पर बनाये गए नियमो का कड़ाई से पालन की जाये. अन्य राज्य व जिला के राहगीरों को बिना अनुमति पास के सीमा पार न होने दें। इस दौरान कुसमी एसडीओपी मनोज कुमार तिर्की, कुसमी थाना प्रभारी नसीमुद्दीन दल – बल सहित उपस्थित थें।

Categorized in: