-व्यवसायियों ने द्वारा लॉक डाउन के पश्चात भुगतान की तिथि निर्धारित करने की मांग

अम्बिकापुर – लॉक डाउन के चलते एसएससीएल से खरीदे गए कोयले के भुगतान को लेकर कोल व्यवसायियों की परेशानी काफी बढ़ गई है।भुगतान को लेकर कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा 21 अप्रैल तक का समय दिया गया है जिसके कारण व्यवसाई काफी परेशान है।कोल व्यवसाय से जुड़े सरगुजा के कई व्यापारियों ने भुगतान की तिथि लॉक डाउन के बाद कम से कम10 के बाद का समय सुनिश्चित करने की मांग कोल इंडिया से की है। भुगतान को लेकर हो रही परेशानी को लेकर अंबिकापुर जय हनुमान कोल डिपो के प्रोपराइटर राहुल अग्रवाल ने बताया की राज्य एवं देश वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहा है और इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गत 24 मार्च को देश के नाम संबोधन में 25 मार्च से आगामी 21 दिनों के लिए इसके पश्चात पुनः प्रधानमंत्री द्वारा उदयपुर 14 अप्रैल को देश के नाम संबोधन में उनकी अवधि 3 मई तक कर दी गई। पीएम ने संबोधन में यह भी कहा है कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण नहीं पाया जाएगा वहां 20 अप्रैल से कुछ रियायतें दी जाएगी।चुकी कोल इंडिया द्वारा 21 अप्रैल को पेमेंट के लिए व्यवसायियों को समय दिया गया है जो 1 दिन में संभव नहीं है।इस परिस्थिति को देखते हुए राहुल अग्रवाल व अन्य व्यवसायियों ने कोल इंडिया को पत्र लिखकर 3 मई लॉक डाउन के पश्चात कम से कम 10 दिन के बाद की पेमेंट की समयावधि निर्धारित करने की मांग की है।

जय भवानी मिनरल्स के संचालक राहुल गर्ग ने बताया कि 13 मार्च को एसईसीएल के द्वारा ई-ऑक्शन के माध्यम से कोयला क्रय किया गया था जिसका पेमेंट 25 मार्च को करना था।उसके तत्पश्चात पूरे देश में कोरोना वायरस नामक बीमारी फैल गई जो भयानक रूप में तब्दील हो गया।ऐसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 मार्च से 31 मार्च तक सभी राज्यों में लाक डाउन कर दिया जिससे व्यापार पूर्णतः बंद हो गया।इसके पश्चात कोल इंडिया द्वारा 24 मार्च को नोटिस निकाला गया की पेमेंट की समयावृद्धि 7 अप्रैल तक कर दी गई है जो 25 मार्च थी।नोटिस निकलने के तत्पश्चात हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के नाम संबोधन में कहा गया की 24 मार्च रात के 12 बजे से 21 दिन का लॉक डाउन पूरे देश में कर दिया गया।इसके पश्चात 14 अप्रैल को पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉक डाउन पूरे देश में घोषित कर दिया।उस स्थिति में हम कॉल व्यापारियों के समक्ष पेमेंट करने की स्थिति नहीं बन पा रही है।चुकी व्यापार पूर्णतः बंद है इसीलिए मैं कोल इंडिया से आग्रह करता हूं लॉक डाउन पीरियड के बाद का समय पेमेंट के लिए दिया जाए।

जीएसआर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ऋषभ गोयल ने बताया की कोयले की डीओ पेमेंट की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2020 है। लॉक डाउन के चलते व्यापारियों एवं देश के अन्य नागरिकों को विभिन्न समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है।लॉक डाउन के चलते व्यापारियों को धनापूर्ती की समस्या आ रही है।कोल इंडिया डीओ पेमेंट की अंतिम तिथि कम से कम 10 मई से आगे बढ़ाएं,जिससे व्यापारियों द्वारा सही समय में धनापूर्ती की जा सके।मारुति मिनरल्स की प्रोपराइटर शैलजा गोयल ने बताया की कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाये गए कदम को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लॉक डाउन की अवधि में व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ जाने के कारण भुगतान करना असंभव है।सरकार लॉक डाउन की अवधि पश्चात कोई तिथी निर्धारित करें जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके।

पवनसुत कोल फीडर के पार्टनर मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हम कोल व्यापारियों के सामने पेमेंट करने की स्थिति नहीं बन पा रही है।चुकी व्यापार पूर्णतः बंद है इसीलिए मैं कोल इंडिया से मांग करता हूं लाक डाउन पीरियड के बाद का समय पेमेंट के लिए निश्चित किया जाए।हरिओम ट्रेडिंग कम्पनी के पार्टनर अमित अग्रवाल ने बताया कि व्यापार बंद हो जाने के कारण 21 अप्रैल अंतिम तिथि में कोयले का भुगतान कर पाना हम कोयला व्यवसायी भाइयों के लिए चुनौती के समान है,भुगतान तिथी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
महामाया ट्रेड सेंटर के पार्ट्नर हरिओम बंसल व्यापारियों एवं देश के अन्य नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस हेतु व्यापारियों के सामने धनापूर्ती की गंभीर समस्या आ रही है।शिव महिमा सेल्स के प्रोपराइटर शिव अग्रवाल ने कहा कि कोल व्यापारियों के सामने पेमेंट करने की स्थिति नहीं बन पा रही है।चुकी व्यापार पूर्णतः बंद है इसीलिए मैं कोल इंडिया से आग्रह करता हूं लाक डाउन पीरियड के बाद का समय पेमेंट के लिए निश्चित किया जाए।
रानी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मुकेश केडिया,शिव महिमा सेल्स के प्रोपराइटर शिव अग्रवाल, भी लॉक डाउन के चलते पेमेंट करने में असमर्थता जाहिर की है और मांग की है कि कोल इंडिया लाक डाउन पीरियड के बाद का समय पेमेंट के लिए निश्चित करे।

खदानों में भी नहीं पहुंच पा रही हैं वाहन

कोल व्यवसाई द्वारा बताया गया कि आंशिक रूप से कोल इंडिया के द्वारा कोयला प्रदाय शुरू कर दिया गया है।कोयला का सेल परिवहन से होता है जो वर्तमान समय में चालक के नहीं मिलने के कारण नहीं हो पा रहा है।व्यापारियों का कहना है कि लॉक डाउन के चलते जिला और राज्य दोनों सील हैं जिसके चलते चालक नहीं पहुंच पा रहे हैं और गाड़ियां खदान में नहीं जा रही है जिससे डीओ लैप्स होने के कगार पर है।कोल इंडिया को इसमें भी समयावृद्धि करना चाहिए।

व्यापारियों को 2 महीने का समय दिया जाए-रविंद्र तिवारी

सरगुजा ट्रक मालिक संघ के संभागीय अध्यक्ष व सरगुजा कोल संघ के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा की लॉक डाउन के चलते चालक नहीं मिल रहे हैं,हाईवे में गेराज,पंचर दुकान व ढाबा बंद है।रास्ते में कोई सुविधा नहीं होने के कारण व्यवसाय काफी परेशान हैं,जिसके कारण व्यवसायियों को ईएमडी चुकाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कोल इंडिया कम से कम 2 महीने का समय इन व्यवसायियों को दें ताकि उन्हें राहत मिल सके।