ठेकेदार बाहर सप्लाई कर कमा रहा मोटा मुनाफा, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल

दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- प्रशासनिक अधिकारियों की लचरता के कारण बड़े पैमाने पर मछली का शिकार किया जा रहा है। क्षेत्र में खुलेआम मछली की बिक्री जारी है। बांध में दबंग ठेकेदार खुलेआम मछली का शिकार करा है। मछली मारने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया व्हाट्सएप पंचायत पर चर्चा राई ग्रुप पर वायरल हो रहा है।

मामला भैयाथान विकासखंड के प्रसिद्ध बतरा बांध का है। जिसमे अवैध तरीके से मछली का शिकार धड़ल्ले से जारी है। मत्स्य विभाग ने समिति को मछलियां मारने का ठेका तो दे दिया। लेकिन अवैध तरीके से मछली मारने वाले कथित ठेकेदार के आगे किसी की भी दाल नहीं गल रही है। अभी के स्थिति में यहां बाहर की टीम को मछलियां मारने के लिए बुलाई है। जोकि बेखौफ होकर धड़ल्ले से मछली का शिकार कर रहे हैं। समय अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी समिति के आड़ में बाहरी ठेकेदार हावी है। जारी सूचना पटक नहीं लगने से लोग जारी दिनांक का यहां अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। इसका मुनाफा ठेकेदार को हो रही है। माना जा रहा है कि यह धंधा किसी राजनीतिक दल के किसी बड़े नेता का है। क्या उस पर कार्रवाई होगी। इसके खिलाफ कोई सवाल नहीं उठाया जा रहा है। बताया जाता हैं कि पूरे दिन अवैध शिकार करने के बाद पकड़ी गई मछलियों को ठेकेदार की गाड़ी में भरकर भेज रहे हैं। जिसमें छोटी-छोटी मछलियों को भी शिकार जा रहा है। वही ठेकेदार इन मछलियों को सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। ठेके की अवधि भी समाप्त हो चुकी है, लेकिन सांठगांठ के चलते यह अवैध धंधा बेरोकटोक जारी है। दिन तो दिन रात में भी मछली का शिकार किया जा रहा है। बांध में मत्स्य विभाग द्वारा मछली मारने का ठेका देते ही जल भराव क्षेत्र में निगरानी के लिए चौकीदार भी लगाने होते हैं। लेकिन यहां एक भी नहीं लगाया। हर माह मत्स्य विभाग द्वारा गश्त की मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए, पर ऐसा नहीं होने से शिकारियों के हौसलें बुलंद हैं। ठेकेदार को अवधि समाप्त होने के बाद भी हो रहे आय से ठेकेदार बांध नही छोड़ रहा है।

नावों-ट्यूब से शिकार..

बांध में भालता से लगाकर अवैध नावें शिकारियों ने डाल रखी हैं। इतना ही नहीं शिकारी ट्यूब का सहारा भी ले रहे हैं। कई बार ठेकेदार और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद होने पर मारपीट भी होती है। बांध में ठेकेदार ने शिकार के लिए पानी में करंट के तार भी फैला रखे हैं। बांध के एक छौर से दूसरे तक प्रतिबंधित जाल भी फैला रखा है।

अभी तक इस तरह की कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आया है। आपके माध्यम से प्राप्त हो रही है यदि देर रात व समय अवधि समाप्ति के बाद भी ठेकेदार के द्वारा मछली का शिकार कराया जा रहा है तो हमारे पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पकड़ कार्रवाई की जाएगी।

संजय गोस्वामी, चौकी प्रभारी करंजी।

Categorized in: