फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर साफ सफाई व शुद्ध जल सप्लाई का कर्मचारियों को दिया निर्देश

शुदधू लाल वर्मा. – मनेन्द्रगढ़ – नगर पालिका द्वारा फिल्टर प्लांट स्थित सेटलिंग टैंक का साफ सफाई कराई गई है जिसका निरीक्षण करने शुक्रवार को नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी पहुंचे तो सेटलिंग टैंक में उनका सामना निरीक्षण के दौरान गंदगी से हुआ जिसको देखकर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी भड़क गए तथा वहां पर ड्यूटीरत कर्मचारियों को फिल्टर प्लांट में साफ सफाई व शहर में शुद्ध जल सप्लाई करने का निर्देश दिए !

जानकारी के अनुसार नगर पालिका प्रशासन द्वारा बरसात के पहले फिल्टर प्लांट में सेटलिंग टैक का सफाई कराई गई है ताकि बरसात में शहर वासियों को शुद्ध व स्वच्छ जल सप्लाई किया जा सके ! फिल्टर प्लांट में सेटलिंग टैंक की सफाई का निरीक्षण करने नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी शुक्रवार को पहुंचे तो उन्हें निरीक्षण के दौरान गंदगी से सामना हो गया जिसको देखकर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की तथा सीएमओ को फोन के माध्यम से सेटलिंग टैंक सहित पूरे फिल्टर प्लांट का बेहतर साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया तथा फिल्टर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित एलम व क्लोरीन डालने सहित शहर में नियमित स्वच्छ व शुद्ध जल सप्लाई किए जाने का निर्देश दिया !

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश वह प्रदेश कोरोना की महामारी के संकट से जूझ रहा है वही प्रदेश की राजधानी रायपुर में पीलिया भी अपना पऻव पसार रहा है जिसको मध्य नजर रखते हुए पीलिया व मौसमी संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए शहर में शुद्ध व स्वच्छ जल की नियमित सप्लाई की जाए जिससे शहर वासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके तथा संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे जल सप्लाई में किसी भी तरह की शिकायत शहरवासियों को नहीं होनी चाहिए ऐसा प्रयास नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए ! नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने फिल्टर प्लांट में सेटलिंग टैंक का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है ! मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे ने फिल्टर प्लांट में बेहतर साफ-सफाई कराने की बात कही है !

Categorized in: