अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कटिमा के वन विभाग के संरक्षित कोम्बो पहाड़ से लगकर संचालित फिक्स चिमनी ईट भठ्ठे में कार्यरत एक महिला की आज सुबह आम के पेड़ में फाँसी से झूलती शव मिली. जिसके बाद ईट भठ्ठी में कार्यरत श्रमिकों एवं परिवार में दहशत का माहौल निर्मित हो गया. मामले में कुसमी पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दिया हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुसमी मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कटिमा के कोम्बो पहाड़ के पास संचालित कुसमी निवासी अरविंद तिवारी के फिक्स चिमनी ईट भठ्ठी में कार्यरत महिला मूलो बाई 40 वर्षिय जो ग्राम सेमरा लाइनपारा की निवासी हैं. जिसकी ईंट भठ्ठे के करीब स्थित आम पेड़ में फाँसी में झूलते शव को मृतिका की मंझली पुत्री लक्ष्मनिया ने सुबह घूमने के दौरान देखा. जिसके बाद इसकी सूचना अपने पिता विजेंद्र व अन्य परिवार के सदस्य को दिया.

जानकारी के अनुसार उक्त महिला निवासी मुलो बाई पति विजेंद प्रजापति जो अपने पति, चार बच्चों तथा दामाद के साथ उक्त संचालित इट भट्ठा में काम करती थीं. वहाँ पर सभी अस्थाई रूप से बने कच्चे के मकान में रह रहे थे। मुलो बाई शुक्रवार को अपने पति के साथ जनधन योजना के तहत खुले खाते में केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राहत राशि में 1300 रुपए बैंक से निकाल कर परिवार समेत मुर्गा व महुवा शराब का जमकर सेवन की. जब महुवा शराब कम पड़ा तो मुलो रात में फिर से शराब लेने अपने गाँव लाईनपारा आना चाह रही थीं लेकिन उसकी बड़ी बेटी उसे रोकी. व सभी लोग सो गए. इसके बाद रात में मुुलो फिर से घर से बाहर निकली थीं। उसकी मंझली बेटी लक्ष्मनिया जब शनिवार की सुबह उठाकर घूम रही थी उसी समय घर से कुछ दूरी पर स्थित मुरारी गुप्ता के खेत के समीप एक आम के पेड़ पर अपनी माँ मूलो को फाँसी पर लटकते हुए देखकर घबरा गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसकी सूचना पर कुसमी पुलिस भी मौके पर पहुँच कर शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा. उक्त महिला की किन कारणों से मौत हुई हैं. इसकी जांच कुसमी पुलिस द्वारा किया जा रहा हैं।

Categorized in: