बलंगी (विवेक पांडे)- बलरामपुर जिले के ग्राम हर्दिबहरा चौकी बलंगी में प्रार्थी छोटे लाल सिंह की रिपोर्ट पर 24/4/2020 को करीब 4 बजे बाबू लाल सिंह और बीरबल सिंह दोनों चचरे भाई के बीच खाने-पीने को लेकर आपस मे मारपीट किये थे।

जिसकी रिपोर्ट पर आहत बाबू लाल को प्राथमिक उपचार हेतू पीएचसी रघुनाथपुर भेजा गया। जो डॉक्टर अभय शर्मा द्वारा उपचार कर जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया था। जो दिनाँक 29/4/2020 को उपचार के दौरान आहात बाबूलाल सिंह की मृत्यु हो गयी जो घटना के सम्बंध में दिनाँक 27/4/2020 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर टी.आर.कोशिमा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ ध्रुवेश जायसवाल के निर्देशन में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी जो दिनाँक 29/4/2020 को बाबू लाल की मृत्यु होने पर मर्म डायरी प्राप्त होने पर अपराध में शामिल कर आरोपी बीरबल सिंह पिता सिंह उम्र 35 वर्ष सा. हरदी बहरा को दिनाँक 2/5/2020 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/2020 धारा,294,506बी,302 भा.द.वि.के तहत विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जे.पी.लकड़ा चौकी प्रभारी बलंगी उपनिरीक्षक सीपी तिवारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद थे।

Categorized in: