अंबिकापुर. पंचायत में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट से आहत प्रेमी जोड़े को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लडक़ी पिछले 3 दिनों से लडक़े के घर में रह रही थी। इसी बात को लेकर २५ अपै्रल को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरगा में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों पक्ष के लोग शामिल थे। यहां दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और लडक़ी के परिजन लडक़े के परिजन के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उप सरपंच ने भी लडक़े पक्ष को दोषी मानते हुए पंचायत को मारने की इजाजत दे दी। दोनों ओर से हुई मारपीट में प्रेमी व प्रेमिका भी ज मी हो गए। सीतापुर पुलिस ने उप सरपंच, चौकीदार सहित ६ लोगों पर अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार आकाश प्रजापति सीतापुर थाना के ग्राम सरगा का रहने वाला है। आकाश व सीतापुर थाना क्षेत्र की युवती एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। युवती कुछ दिनों से आकाश के घर में ही रह रही थी। इसी बात को लेकर २५ अपै्रल को ग्राम सरगा में पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में उप सरपंच शिव कुमार अग्रवाल, चौकीदार अमर दास सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। पंचायत ने आकाश को लडक़ी को रखने की बात कही। इसी दौरान लडक़ी का पिता गुस्से में आकर आकाश के पिता के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे आकाश के साथ भी चौकीदार अमर दास ने मारपीट की। इस दौरान उप सरपंच ने लडक़े पक्ष को कहा कि गलती किए हो और गाली-गलौज भी कर रहे हो। उप सरपंच ने पंचायत को आकाश के परिजन को मारने की इजाजत दे दी। मारपीट में प्रेमी जोड़े गंभीर रूप से ज मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
घटना की जानकारी सीतापुर थाने में पदस्थ निरीक्षक अलरीक लकड़ा का मिली तो वह अपने टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल में भर्ती युवक-युवती का बयान दर्ज किया। पुलिस ने उप सरपंच शिव कुमार अग्रवाल, चौकीदार अमर दास, सुदेश्वर राम यादव, कृष्णा यादव, बसंती यादव व रूपा यादव व अन्य के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२३, १४७, १४९, १८८ के तहत अपराध दर्ज किया है।

Categorized in: