रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कलेक्टर संजीव कुमार झा के आह्वान पर डोनेशन ऑन व्हील में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के द्वारा भी खाद्य समाग्री दान किया जा रहा है। इस विपरीत परिस्थिति में हर एक सक्षम व्यक्ति चाह रहा है कि हम लोगों की मदद करें जिसके लिए वे आगे भी आ रहे हैं।

                                     डोनेशन ऑन व्हील में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक बैजनाथ प्रसाद गुप्ता सहित अन्य नगर के लोगों के द्वारा खाद्य समाग्री का दान किया गया तो ग्राम भंवरमाल के उत्साही युवा संतोष यादव राहुल गुप्ता पंकज यादव अरविंद गुप्ता वही ग्राम कृष्ण नगर के सुनील ठाकुर के द्वारा भी खाद्य सामग्री प्रदान की गई।

Categorized in: