नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड में विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने अपने पिता के नाम से बने बस स्टैंड का लोकार्पण एवं करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अपने दो दिवसीय प्रवास पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत झगड़ाखांड सोमवार को पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की स्मृति में बने बस स्टैंड व यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया एवं करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया ! इस दौरान लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कोरिया जिला से उनका अटूट प्यार है जब वह सांसद भी नहीं थे तब भी कोरिया जिले के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया चुनाव में जीत हार होती है लेकिन उनके प्रति कोरिया वासियों का प्यार कम नहीं हुआ ! जितना प्यार उन्हें कोरिया वासियों ने दिया है उतना प्यार वे नहीं दे पाए लेकिन उनका पूरा प्रयास रहेगा कि कोरिया जिला के विकास के लिए जितना से जितना अधिक कर सकते हैं उनके द्वारा किया जाएगा ! भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे की जमकर सराहना करते हुए पीठ थपथपाई ! उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए उनके द्वारा जरूर राशि उपलब्ध कराई गई थी लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि उनके स्वर्गीय पिता के नाम से बस स्टैंड बनाया जाएगा ! नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड के लोगों ने बहुत प्यार दिया है इसी तरह का प्यार खो॑गापानी नगर पंचायत के द्वारा दिया गया जहां पर उनके पिता के नाम से प्रवेश द्वार एवं माता के नाम से जानकी वाटिका का निर्माण कराया गया ! उन्होंने कोयला खदानों में काम करने वाले कामगारों के तकलीफ को भी साझा किया ! विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कोरिया जिले के कांग्रेस परिवार के सदस्यों को भी प्यार से एकजुटता से रहने का संदेश दिया ! उन्होंने मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल की ओर इंगित करते हुए कहा कि कोरिया जिला में कांग्रेस में बहुत नेता है लेकिन सभी नेता प्यार के भूखे हैं ! सभी मिलजुल कर काम करते हुए कोरिया जिले को विकास की ऊंचाइयों में ले जाने का कार्य करें !

कांग्रेस मुक्त करने की बात करने वाले खुद हो गए कोरिया जिले से मुक्त

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय कांग्रेस मुक्त कोरिया जिले की बात कही जा रही थी इस तरह की बात करने वाले कोरिया जिले से खुद मुक्त हो गए ! उन्होंने कोरिया जिले के समस्त कार्यकर्ताओं व नेताओं को अपने परिवार का सदस्य बताया है!

प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी वाटिका हेतु की 30 लाख की घोषणा

मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल की मांग पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी वाटिका हेतु 30 लाख रुपये की घोषणा की है ! नगर पंचायत झगड़ाखांड में 30 लाख रुपए की लागत से प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी वाटिका का निर्माण कराया जाएगा ! लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर एवं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी आम जनता को संबोधित किया ! मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने कहा कि नगर पंचायत झगड़ाखा॑ड में जल्द ही 60 लाख की लागत से बनने वाले 20 बिस्तर अस्पताल के निर्माण का भूमि पूजन किया जाएगा !
इस अवसर पर चिरमिरी नगर निगम महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगर पालिका बैकुण्ठपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष विनय शंकर सिंह, चर्चा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजीत लाकड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, बैकुण्ठपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदीप गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, चिरमिरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कश्यप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सत्तार अली, अमित पांडे, कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर सहित खो॑गापानी, लेदेरी, झगड़ाखा॑ड, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, बैकुण्ठपुर, चर्चा के कांग्रेसी नेता, पार्षद व एल्डरमैन पार्षद उपस्थित रहे! नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश पांडे द्वारा अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम का संचालन चिरमिरी नगर निगम के एमआईसी सदस्य पार्षद शिवांश जैन ने तथा आभार प्रदर्शन नगर पंचायत इंजीनियर ने किया !

Categorized in: