मनेन्द़गढ़! सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के खिलाफ एक युवक द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना मनेंद्रगढ़ में उक्त युवक के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। युवा मोर्चा का कहना है कि मनेंद्रगढ़ के एक युवक द्वारा फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से खुलेआम अपने अभद्र एवं अमानवीय टिप्पणी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है देश के सर्वोच्च पदों में रहने वाले केंद्रीय नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी पर अशोभनीय बातें उक्त युवक द्वारा कहीं गई है जिस पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही ना होने पर तत्काल आंदोलन किए जाने की भी बात कही है !

Categorized in: