आठ विकासखंड के ६४८ सेंटरों में पुरूष 2741 और 681 महिलाएं क्वारंटीन में

Tanweer Alam जशपुरनगर. जिले के प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला प्रशासन के मुताबिक ६००० से अधिक मजदूर देश के २४ राज्यों में काम के सिलसिले से बाहर रह रहे हैं। ये वे आंकड़े हैं जिनकी जानकारी प्रशासन को मिली है कुछ ऐसे भी हैं जो जानकारी से बाहर हैं। इसलिए प्रवासी मजदूरों की संख्या १० हजार के पार भी हो सकती है। देश के कोरोना संक्रमित इलाके हॉट स्पॉट क्षेत्र से बड़ी संख्या में रोजाना मजदूर आ रहे हैं जिससे जिले में भी ३ पॉजिटिव केस के साथ ही कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। विगत ३ महीने से जिला बिल्कुल ही ग्रीन जोन में कोरोना से अछूता था लेकिन महाराष्ट्र से होकर आए मजदूरों के जरिए कोरोना जशपुर जिले में घुसने में सफल रहा। जिला प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक रोजाना २०० की संख्या में प्रवासी मजदूर जिले में किसी ने किसी माध्यम से पहुंच रहे हैं जिन्हें क्वारंटीन करने के लिए क्वारंटीन सेंटरों में डाला जा रहा है। बुधवार को जिले के सभी ८ विकासखंड में बने ६४८ क्वारंटीन सेंटरों में मजदूरों की दर्ज संख्या ३४२२ पहुंच चुकी है। जिसमें पुरूषों की संख्या २७४१ और महिलाओं की ६८१ है।
इन सेंटरों में पहुंचे ३४२२ मजदूर
ब्लाक क्वारंटीन सेंटर मजदूरों की संख्या
जशपुर ६५ ३३२
मनोरा ३२ २४५
दुलदुला ९० ३६३
कुनकुरी १५३ ३७९
फरसाबहार ५० ९०८
कांसाबेल ५० २९०
पत्थलगांव १०५ ५४६
बगीचा १०३ ३५९
कुल ६४८ ३४२२

सर्वाधिक मजदूर फरसाबहार में
फरसाबहार विकासखंड के सिर्फ ५० क्वारंटीन सेंटर में अबतक सर्वाधिक ९०८ मजदूरों को क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं दूसरे नंबर पर सर्वाधिक मजदूरों की संख्या पत्थलगांव विकासखंड के १०५ क्वारंटीन सेंटर में ५४६ मजदूरों को क्वारंटीन में रखा गया है।
१४ दिनों की सत्त निगरानी
कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारंटीन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं निंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारंटीन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।

पण्डरीपानी, टुकूटोली क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जिले में नोवल कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए बगीचा विकासखंड के पंचायत क्वारंटीन सेंटर प्राथमिक शाला पण्डरीपानी, टुकूटोली के सम्पूर्ण परिसर को आगामी 28 दिनों के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत अत्यावश्यक वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थ्यगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोडक़र जोन में जाने या आने पर पूर्ण प्रतिबंद्ध रहेगा। कन्टेनमेंट क्षेत्र के निवासी बिना किसी सक्षम अधिकारी के अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगें। चिन्हांकित क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस, एवं अनय वाणिज्यक प्रतिष्ठान अगले आदेश पर्यन्त तक बंद रहेगें। कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो उसके लिए कार्यालय द्वारा आदेश प्रसारित किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी द्वारा पहुंच सेवा के माध्यम से आवयश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर की जाएगी।
कन्टेनमेंट जोन में कार्यवाही हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त
कन्टेनमेंट जोन में कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा रोहित व्यास, अनुविभगीय अधिकारी पुलिस बगीचा मनीष कुंवर, प्रवेश, निकासी की व्यवस्था एवं बेरिकेटिंग के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण विभाग एच.एस.साय, कन्टेमेंट जोन में सेनिटाइजेशन व्यवस्था के लिए सीईओ जनपद पंचायत विनोद कुमार सिंह, कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं टेलीफोनिक फॉलोप के लिए प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा मनिराम यादव, कम्यूनिटी सर्विलेंस, घरो का एक्टिव सर्विलेंस के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग बगीचा सुचिता मिंज, स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य टीम के एस.ओपी, अनसार दवा, मास्क, पीपीई किट इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा सैम्पल संग्रहण एवं परिवहन के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगीचा डॉ. आर.एन.दुबे को प्रभार दिया गया है।

Categorized in: