बलरामपुर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर 2023 “सुशासन दिवस” के अवसर पर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय एवं धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लंबित धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का वितरण तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा “सुशासन” स्थापित करने का संकल्प लिया जाएगा, साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह तक सघन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा।

Categorized in: