रामानुजगंज पलटन घाट में झारखंड के गढ़वा से पिकनिक मनाने आए युवक के नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहराई में डूब गया घटना करीब 2 बजे के की है वहीं घटना के ढाई घंटे बाद नगर सेवा की गोताखोर टीम 4:30 बजे करीब पलटन घाट पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी इंटरप्राइजेज दवा दुकान गढ़वा सोनपुरवा के संचालक अमित केसरी अपने दुकान के 7 स्टाफ के साथ पिकनिक मनाने आए थे इसी दौरान सभी नहाने के लिए कन्हर नदी में उतरे इसी दौरान दुकान में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले उज्जवल प्रसाद यादव पिता राम जी यादव उम्र 20 वर्ष का पर फिसल कर गहराई में चला गया। जिसे बचाने के लिए तत्काल उसके साथी राज सिंह भी नदी में कूद गया परंतु वह भी तैरने नहीं जानता था जिसके कारण वह भी डूबने लगा जिसे देखकर नगर की स्थानीय लोग जो पिकनिक मनाने आए थे दौड़ते हुए उसकी जान बचाई परंतु उज्जवल को नहीं बजाया जा सका वह पानी में डूब गया। घटना 2 बजे करीब की बताई जा रही है समाचार लिखने तक युवक पता नहीं चल सका है

तैरना नहीं आता था तो बनाया मानव चैन…… उज्जवल के डूबने के बाद उनके अन्य साथियों को तैरना नहीं आता था जिसके बाद सभी ने मानव चैन बनाकर उज्जवल को बचाने का बहुत प्रयास किया परंतु उसे नहीं बचाया जा सका।

Categorized in: