विवेक पांडेय बलंगी- बलंगी के आस पास के गांवों में खुलेआम अवैध शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह अवैध धंधा जोरों पर है। इस कारण आए दिन ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में देसी और अंग्रेजी शराब गांव में रहने वाले कुछ लोगों के घरों से खुलेआम बेंचा जा हैं। इस ओर पुलिस प्रशासन का इस तनिक भी ध्यान नहीं है। पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है शराब के कारण घरों में अशांति फैल रही है। कई बार अधिकारियों को सूचना दिए लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती। बलंगी मझौली, हरदीबहरा, कोगवार, गुड़रू, झापर सहित दर्जनों गांवों में खुलेआम शराब बिक्री की जा रही है। वहीं बलंगी बस स्टैंड में होटल, अंडा दुकान और बस स्टेण्ड के बगल में घर से भी अवैध शराब बेचे जा रहे हैं। खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने से गांव के युवका नशे की लत में पड़ कर अपनी जिन्दगी तबाह कर रहे हैं। वहीं इसे रोकने के बजाए इस काम को पुलिस व आबकारी विभाग चंद रुपयों के लिए इसे बढ़ावा देने में लगी है। क्षेत्र के गांवों में अवैध शराब का कारोबार इस कदर बढ़ गया है कि खुलेआम चाय, पान, किराना दुकानों पर शराब बेची जा रही है।

Categorized in: