अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी,8 फरवरी। अवैध धान की जानकारी लेने पहुँचे ड्यूटी में तैनात राजस्व अमले को धमकाने वाले युवक को शंकरगढ़ पुलिस ने रविवार को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धर्मजीत मिंज द्वारा लिखित में आवेदन देकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी को अवैध धान की सूचना दी गई थीं. इसकी सूचना पर कुसमी एसडीएम के आदेशा का पालन करते हुवे अवैध धान का 22 जनवरी को तस्दीक कर कार्यवाही करने पहुचे ड्यूटी में लगे राजस्व अमले द्वारा विनायकपुर में रामलाल यादव के घर के सामने खडे ट्रेक्टर जिसमे 145 बोरी धान लोड था.

इसकी मंडी टोकन एवं पंजीयन कि जानकारी लेने दौरान पंजीयन नहीं पाए जाने पर पंचनामा कार्यवाही की जा रही थी. इसी दौरान मुकेश यादव उर्फ़ भोला यादव कार्यवाही स्थल पहुँचकर अश्लील गाली गलौच देने लगा एवं जान से मारने कि धमकी देकर पहुचे अमले को धक्का देते हुए ट्रैक्टर एवं 145 बोरी धान को वंहा से ले जाकर राजाराम के आँगन में रोके जाने कि कोशिश के बावजूद डंप कर दिया।

इस मामले की 26 जनवरी को शंकरगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्व कर विवेचना किया जा रहा था. जो मुखबिर की सूचना पर जानकरी बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश पर स्टॉफ सहित दबिश देकर युवक को तकिया रोड अंबिकापुर से गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की. पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया हैं. पुलिस के अनुसार युवक का स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात न्यायिक रिमांड पर अपराध क्रमांक 15/21 धारा -186, 294, 353, 506 IPC 3(1)(द ), 3(2)(v)(क ) SC/ST एक्ट के तहत फरार युवक को आरोपी को करार करते देते हुवे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया हैं।

Categorized in: