सूरजपुर।  जिले की रामानुजनगर पुलिस ने बूचड़खाने ले जाये जा रहे 23 नग भैस व ट्रक को जप्त किया है। हालांकि पुलिस टीम को देखकर तस्कर भाग निकलने में सफल रहे है। मामले में आठ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  बताया गया है कि थाना प्रभारी रामानुजनगर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुरता बाजारपारा के पास अजिमुद्दीन पिता आबिद, नजिमुद्दीन पिता आबिद, समशाद उर्फ नान्हू पिता साजिद, दिलसाद पिता साजिद, आफिर पिता साजिद, साजिद पिता सरबत अली, अंसार पिता आबिद खान जो मवेशी तस्कर है। ट्रक  क्रमांक सीजी 15 डीएम 1345 में भैंस-भैंसा को बुचड़खाना ले जाने हेतु ट्रक में लोड कर रहे है। थाना प्रभारी के द्वारा उक्ताशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को दिए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही  के निर्देश दिए।  पुलिस टीम  कार्यवाही एवं सूचना तस्दीक हेतु ग्राम सुरता बाजारपारा पहुंची तभी पुलिस वाहन को देखकर ट्रक  के चालक सलामुद्दीन, मवेशी तस्कर अजीमुद्दीन, नजिमुद्दीन, समशाद, दिलसाद, आरिफ, साजिद, अंसार व वाहन स्वामी ईकबाल कुरैशी एवं अन्य वहां से फरार हो गए पुलिस के द्वारा मौके पर खड़ी ट्रक  में लोड मवेशी भैंस 23 रास कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रूपये तथा ट्रक कीमत करीब 25 लाख रूपये को जप्त किया गया। ट्रक के केबिन की तलाशी लेने पर ड्राईवर सीट के नीचे एक देशी लोहे का कट्टा पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व  धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) एवं आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  विपिन लकड़ा, एएसआई बृजेश यादव, माधव सिंह, रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक अश्विनी पाण्डेय, फिरोज खान, महेन्द्र सिंह, आरक्षक दीपक यादव, अनुज यादव, रामसागर साहू, धन्नजय साहू, महिला आरक्षक तेरेसा तिग्गा व महिला सैनिक बीरन सक्रिय रहे।

Categorized in: