सूरजपुर। गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस की संयुक्त टीम ने बाईक सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 11किलो 10 ग्राम गांजा जप्त किया है। जिसकी कीमत 2.20 लाख रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को विश्वस्त सूत्र से जानकारी मिली कि जशपुर की ओर से एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति गांजा लेकर पटना, थाना कोरिया की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने गांजा के कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पुलिस की टीम के द्वारा चंदरपुर-ढुढरा बाईपास के पास फरसाबहार, जिला जशपुर के गंगाधर यादव व भगवानो यादव के कब्जे से 11 किलो 10 ग्राम गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रूपये है। पुलिस ने गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. सीजी 14 एमसी 2369 जप्त करते हुए दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई हीरा लाल साहू, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह, मनोज पोर्ते, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, महेन्द्र प्रताप सिंह, अजय प्रताप राव, उदय सिंह, ललन सिंह, शोभनाथ कुशवाहा, नंदकिशोर राजवाड़े, अम्बिका मरावी व अशोक कनौजिया सक्रिय रहे।
पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में अवैध कारोबार करने वालों की सूचना देने अपील किया था। इसी तारतम्य में सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई।

Categorized in: