बिश्रामपुर। आम बेचने उपरांत हिसाब को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी होने व पत्नी के पुराने मकान में चले जाने से क्षुब्ध युवक ने बीती रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जयनगर पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत नयनपुर खुटरापारा निवासी 35 वर्षीय रामनरेश राजवाड़े पिता शिवराम राजवाड़े पत्नी के साथ आम बेचने गया था। पति पत्नी जब वापस घर लौटे तब हिसाब को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके पश्चात पत्नी नाराज होकर पुराने मकान में ग्राम पंचायत कैलाशपुर चली गई। इसी बीच युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: