अंबिकापुर. अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बकिरमा के पंचायत सचिव के साथ दो लोगों ने जातिगत गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पंचायत सचिव २० अपै्रल को मनरेगा का काम कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बकिरमा में गया था। उसने इसकी शिकायत रपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार ४० वर्षीय नईमुद्दीन खान शहर के इमलीपारा निवासी है। वह ग्राम पंचायत बकिरमा का पंचायत सचिव है। वह २० अपै्रल को मनरेगा का काम कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बकिरमा गया था। पंचायत के सरपंच फुलेश्वरी देवी के घर के बाहर बैठा था। इसी बीच ग्राम अमगांव निवासी मोती तथा बकिरमा निवासी अशोक उर्फ लल्लू आए और जातिगत गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने पंचायत सचिव के साथ मारपीट की तथा शासकीय काम में व्यवधान उत्पन्न किया। पंचायत सचिव ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मोती तथा अशोक उर्फ लल्लू के खिलाफ धारा १८६, १८९, २९४, २९८, ३४, ३५३ तथा ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Categorized in: