० लॉकडाउन का पालन कराने पुलिसकर्मियों के साथ लगी थी ड्यूटी


अंबिकापुर. लॉकडाउन का पालन कराने गांधीनगर थाने में पदस्थ नगर सैनिक की ड्यूटी सरगवां चेक पोस्ट पर लगाई गई है। गुरुवार की रात को सरगवां का ही एक युवक अनावश्यक बाहर घूम रहा था। नगर सैनिक द्वारा मना करने पर वह विरोध करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा। नगर सैनिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई ह
जानकारी के अनुसार बालगोविन्द यादव गांधीनगर थाने में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए इसकी ड्यूटी प्रधान आरक्षक संजय गुप्ता व आरक्षक जगेश्वर मरकाम के साथ सरगवां चेक पोस्ट पर लगाई गई है। गुरुवार की रात को नगर सैनिक चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान सरगवां बाबूपारा का जगरनाथ राजवाड़े उस रास्ते से बेवजह आना-जाना कर रहा था। अनावश्यक घूमने पर नगर सैनिक ने उसे मना किया। इस बात से नाराज होकर जगरनाथ ने नगर सैनिक के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा। नगर सैनिक ने इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने जगरानाथ के खिलाफ धारा १८६, २९४, ३३२, ३५३ व ५०६ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जाचं कर रही है।

Categorized in: