अंबिकापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानदारी धड़ल्ले से चल रही है। झोलाछाप डॉक्टरों के चलते कई ग्रामीण की जान पूर्व में भी जा चुकी है। ऐसा ही एक मामला भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव से सामने आया है, जहां झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक महिला की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुंदिया गांव निवासी 48 वर्षीय रामकेली को मामूली सर्दी बुखार था। जरही निवासी झोलाछाप डॉक्टर गांव में इलाज के लिए पहुंचा था। डॉक्टर ने महिला को जैसे ही इंजेक्शन लगाया उसके बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गयी, उसके बाद डॉक्टर वहां से चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। मामले की शिकायत मृतका के परिजनों ने भटगांव पुलिस से की। शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

Categorized in: