आजाद सेवा संघ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अंबिकापुर। आजाद सेवा संघ के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा एवं ग्रामीण महासचिव संजय बड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उदयपुर अंतर्गत ग्राम केदमा से लालपुर पहुंच मार्ग, चटकी डांड के बीच सड़क पर बन रहे पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से युवक के मौत की जानकारी दी है। कहा गया है कि निर्माणाधीन पुलिया के पास कोई भी डायवर्सन संकेत बोर्ड या मिट्टी के ढेर नहीं बनाया गया था, जिसके कारण रात के समय संजय बड़ा नामक बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। इसे लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच करने और युवक के परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आग्रह किया गया है। बताया गया है कि ग्राम जूजडांड़ के ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम भकुरमा में बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं। यहां से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर जूजडांड़ गांव है वहां भी बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भकुरमा से जूजाडांड़ तक जाने के लिए बीच में दो नदी पड़ती है। नदी के ऊपर कोई भी पुलिया का निर्माण आज तक नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भकुरमा से जूजडांड़ 3 किलोमीटर के सिर्फ दूरी है। वहां एक सीसी रोड का निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नल-जल योजना के तहत जूजाडांड़ में बोरिंग का खनन हो चुका है। आज तक पाइपलाइन नहीं बिछाया गया है, जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए किल्लत का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त मांग को 15 दिवस में पूरा कराने की मांग की गई है, मांग पूरा नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ उग्र प्रदर्शन करने कहा गया है। ज्ञापन सौंपते समय छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, रवि गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, संजय बड़ा, शिवकुमार बड़ा, रामसाय लकड़ा, उमेश, जानेस एक्का, रामदुलार, बद्दू, सायनाथ, कुलदीप, फिरू, बिहानू मझवार, तिल कुंवारी उपस्थित रहे।

Categorized in: