मनेन्द्रगढ़ (शुध्दू लाल वर्मा) । नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कार्यालय में नगर पालिका उपाध्यक्ष के चेंबर का सीलिंग फॉल भरभरा कर गिर गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया अच्छी बात यह रही कि उस समय नगर पालिका उपाध्यक्ष के चेंबर में ना तो नगरपालिका उपाध्यक्ष रहे और ना ही कोई अन्य व्यक्ति मौजूद रहा जिससे एक बड़ा हादसा घटित होने से बच गया अगर कोई रहा होता तो निश्चित रूप से एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था । मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका कार्यालय की पूरी बिल्डिंग दलदल में निर्मित है । पूरी बिल्डिंग दलदल की बुनियाद पर खड़ी हुई है । नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका उपाध्यक्ष के बैठने के लिए एक अलग चेंबर बनाया गया है जहां पर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी बैठकर अपने कार्यों को अंजाम देते हैं । नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री तिवारी के चेम्बर का सीलिंग फॉल मंगलवार की रात को अचानक भरभरा कर गिर गया ! अच्छी बात यह रही कि जब सीलिंग फॉल गिरा तो नगर पालिका उपाध्यक्ष के चेंबर में ना तो नगरपालिका उपाध्यक्ष उपस्थित रहे और ना ही कोई अन्य व्यक्ति मौजूद रहा जिससे एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया । नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी व अन्य लोग हादसे के शिकार होने से बाल बाल बच गए ! वही घटिया तरीके से लगाए गए सीलिंग फाल की पोल खुलकर सामने आ गई । अगर नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी अपने चेंबर में मौजूद रहे होते और उस दौरान सीलिंग फाल गिरा होता तो निश्चित रूप से एक बड़ा हादसा घटित हो जाता लेकिन नगर पालिका उपाध्यक्ष के चेंबर में कोई नहीं था जिसके कारण नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए ।

जानकारों का कहना है कि जहां पर नगर पालिका परिषद का भवन बना हुआ है वहां पर पहले तालाब था तालाब को पाटकर नगर पालिका की बिल्डिंग बनाई गई है ! नगर पालिका की पूरी बिल्डिंग दलदल के बुनियाद पर खड़ी हुई है! जिससे एक बड़े हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है ! पूरी बिल्डिंग में सीपेज है जिसको लेकर सीलिंग फॉल गिरने का एक कारण भी बताया जा रहा है ! अगर समय रहते नगर पालिका परिषद की पूरी बिल्डिंग को सही तरीके से देखभाल नहीं की गई तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा घटित हो जाए तो इसे इंकार नहीं किया जा सकता है !

जानकारी के मुताबिक नगर पालिका उपाध्यक्ष के चेंबर का सीलिंग फॉल पूर्व में भी गिर गया था जिसे पूर्व कार्यकाल में दोबारा बनाया गया था ! लेकिन स्तरहीन कार्य होने के कारण सीलिंग फालो दोबारा भरभरा कर गिर गया ! बताया जा रहा है कि नगर पालिकाओं अध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के भी चेंबर में इसी तरह का सीलिंग फाल लगा हुआ है उसको भी समय रहते देखने की आवश्यकता है! बताया जा रहा है कि नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी को सीलिंग फॉल को लेकर पहले से ही अंदेशा हो गया था कि कहीं सीलिंग फॉल गिर ना जाए इसको लेकर उनके द्वारा नगरपालिका के इंजीनियर मुकेश दुबे को बुलाकर बताया भी गया था कि सीलिंग फॉल की स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही है कहीं गिर ना जाए ! लेकिन समय रहते ध्यान नहीं दिया गया और सीलिंग फॉल व्यक्त किए गए अंदेशे के अनुसार भरभरा कर गिर गया ! बताया जा रहा है कि नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी प्रतिदिन समय से अपने कार्यालय में आकर बैठते हैं ! मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न आधुनिक सुविधाओं के लोकार्पण व अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण वे अपने चेंबर में नहीं आए थे ! अगर आये होते और उस दौरान हादसा घटित हुआ होता तो निश्चित रूप से गंभीर हादसा घटित हो सकता था !

नगर पालिका उपाध्यक्ष के चेंबर का सीलिंग फॉल गिरने के संबंध में जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सीलिंग फॉल पुराना था और उसमें हो सकता है छोटी-छोटी कील लगी रही होगी जो ढीली पड़ गई थी और नगर पालिका की पूरी बिल्डिंग में भी सीपेज है जिसके कारण भी सीलिंग फॉल गिर गया होगा !

Categorized in: