बलरामपुर रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने मंगलवार की रात शंकरगढ़ विकासखंड के डीपाडीह खुर्द गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और मौके पर ही उन्होंने उस समस्या का निराकरण किया।चौपाल में विधायक ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्होंने जानकारी दी उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते डेढ़ वर्षो में कई ऐसे योजनाओं को धरातल पर लाया है जो ग्रामीणों से सीधा जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों ने कई समस्याओं से संसदीय सचिव व विधायक को अवगत कराया।

जिसमें मुख्य रुप से समस्याओं में मूलभूत समस्या ही दिखी ग्रामीणों ने बताया कि कई जगहों पर पेयजल की समस्या है ,खेल ग्राउंड ,सड़क ,बिजली इस तरह की समस्याओं से ग्रामीणों ने संसदीय सचिव को अवगत कराया.. इस दौरान सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे.

ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात संसदीय सचिव ने तत्काल उस समस्या का निराकरण भी किया जो समस्याएं तुरंत हल होने वाली थी उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को वहीं पर निर्देश दिया कि उस समस्या को वे ठीक करें.. वही कुछ बड़ी समस्याएं भी थी उसके बारे में उन्होंने अपनी डायरी में नोट करके ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याएं उनकी दूर की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याओं के संबंध में संबंधित जिलाधिकारियों से भी बात कर समस्या का समाधान किया। समस्या निवारण के लिए उनके त्वरित पहल की ग्रामीणों ने खूब सराहना की।चौपाल में दो-तीन गांव के लोग उपस्थित थे जहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया वहीं ग्रामीणों के साथ चिंतामणि महाराज ने भोजन भी किया।

पंचायत भवन में गुजारी रात ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात उन्होंने डीपाडीह खुर्द पंचायत भवन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया रात्रि विश्राम और चौपाल का उद्देश्य संसदीय सचिव ने बातचीत के दौरान बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को यदि आराम से जानना है तो उन्हें समय पूरा देना होगा आज वह करीब 6 बजे गांव में पहुंच गए थे जिसके बाद से ग्रामीणों की समस्याएं करीब 4 घंटे तक उन्होंने सुनी.. इस दौरान ग्रामीण खुलकर उनसे अपनी समस्याएं रख रहे थे उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता था कि दौरे पर जब वे पहुंचते थे तो आधे से 1 घंटे से ज्यादा का समय नहीं दे पाते थे लेकिन इस तरह यदि रात्रि विश्राम की प्लानिंग बनाई जाए तो ग्रामीणों को पूरा समय दे सकते.

इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ प्रमोद सिंह ,तहसीलदार मनीष देव साहू ,रेंजर संतोष पांडे ,बीईओ हरिशंकर सिंह ,पशु चिकित्सा अधिकारी कुसुमलता श्याम ,कृषि अधिकारी, आरईएस,पीडब्ल्यूडी विभाग,पंचायत सचिव,फूड अधिकारी,पुकिसकर्मी व अन्य मौजूद रहे. इसके साथ ही आस पास के ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Categorized in: