मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल ने गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21, 1 व 15 में पाइपलाइन विस्तारीकरण हेतु 31 लाख के विकास कार्य का भूमि पूजन किया एवं वार्ड क्रमांक 17 में तीन लाख की लागत से बनने वाले बाउंड्री वॉल व टाइल्स चेकर लगाने के कार्य का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया ! भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 21, 1 और 15 में पुरानी पाइप लाइन से पानी सप्लाई किया जा रहा था जिससे वार्ड वासियों को पानी ठीक तरह से नहीं मिल पा रहा था काफी समय से नई पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई किए जाने की मांग की जा रही थी जिसको देखते हुए 31 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 21, 1 व 15 में नवीन पाइप लाइन का विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया है ! नई पाइप लाइन विस्तारीकरण से वार्ड वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी ! इसी तरह वार्ड क्रमांक 17 में स्थित जोड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु टाइल्स चक्कर लगाने के साथ ही बाउंड्री वाल का कार्य कराने के लिए भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया ! उक्त कार्य लगभग 3 लाख से कराया जाएगा! इस तरह से 34 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया है! नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल ने बताया कि कोरोना काल के कारण शहर का विकास काफी पिछड़ गया है अब तेज गति से बिना किसी भेदभाव के शहर का विकास किया जाएगा ! भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रभा पटेल नगर पालिका अध्यक्ष, कृष्ण मुरारी तिवारी नगरपालिका उपाध्यक्ष, इसहाक खान मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पवन साहू नगर पालिका इंजीनियर, पार्षद श्यामसुंदर पोद्दार, नागेंद्र जायसवाल, अजय जायसवाल, पप्पू हुसैन, मोहम्मद शाहिद, इमरान खान, सुनैना विश्वकर्मा, गौरी केरकेट्टा, ज्योति मजूमदर, रोमा चटर्जी, गिरधर जायसवाल, आदित्यराज डेविड, का॑ग्रेस प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, निरंजन शर्मा, जमील साह सहित काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे !

Categorized in: