रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 15 से 3 वर्षीय मासूम बच्ची के गायब होने के आज दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है वही जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है घरवालों की बेचैनी बढ़ती जा रही है वहीं पूरे नगरवासी भी बच्ची को लेकर चिंतित है इसकी सूचना परिवार वालों ने थाने में भी दी है जहां परिवार के लोग बच्ची को ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं वही व्यक्तिगत रूप से भी खोजबीन कर रहे हैं वह पुलिस भी बच्ची को ढूंढ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी शफीक अंसारी की 3 वर्षीय पुत्री शहनाज मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित अपने घर में के बाहर खेल रही थी 15-20 मिनट के बाद वह वहां से गायब हो गई जिसके बाद पिता शफीक तत्काल बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिए परंतु काफी समय के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो मोहल्ले के लोग भी बच्ची को ढूंढने लगे वहीं इसकी सूचना पुलिस में भी की गई परंतु आज दूसरे दिन भी बच्ची का कोई अता पता नहीं चल सका। खोजने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है वही चौक चौराहों पर भी बच्ची की तस्वीर लगाई जा रही है बच्ची के परिवार के लोग बच्चे को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं पुलिस भी बच्ची को ढूंढ रही है।

मां पिता का रो रो कर बुरा हाल……. बच्चे गायब होने के बाद जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे वैसे माता-पिता की बेचैनी बढ़ती जा रही है वहीं रो रो कर बुरा हाल है वही नगरवासी भी बच्ची के गायब हो जाने की घटना से चिंतित है।

पहाड़ी मंदिर के नीचे काफी संख्या में रहते हैं लोग……. पहाड़ी मंदिर के नीचे वार्ड क्रमांक 15 में काफी संख्या में लोग वहां निवास करते हैं वहीं अधिकांश समय लोग अपने घरों के बाहर ही रहते हैं वही बच्चे भी घर के बाहर खेलते रहते हैं ऐसे में बच्ची के गायब हो जाने को लेकर लोगों के मन में मन में कई प्रकार के संकाय जन्म ले रही है।

Categorized in: