मनेंद्रगढ़ ! छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश महासचिव एवं सरगुजा संभाग प्रभारी आदित्य राज डेविड ने कलेक्टर कोरिया को पत्र लिखकर इस महामारी के समय में अन्नदाता किसान भाइयों को होने वाली परेशानी एवं कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु धान खरीदी हेतु बनाए गए उप धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से खाद एवं बीज का वितरण किए जाने के लिए पत्र लिखकर आग्रह किया है! श्री डेविड ने अपने पत्र के माध्यम से कहा यदि किसान भाइयों के लिए उनके निवास के निकट ही खाद एवं बीज की वितरण की व्यवस्था नहीं की जाती है तो उन्हें इसके लिए अपने निवास से दूर सहकारी समितियों की ओर रुख करना पड़ेगा, जहां बहुत अधिक संख्या में किसानों के पंजीकृत होने से संक्रमण की संभावना बढ़ जाएगी! जिसे देखते हुए उप धान खरीदी केंद्रों में ही पंजीकृत किसानों को उसी खरीदी केंद्र से खाद व बीज का वितरण किया जाना अति आवश्यक है ! ऐसा करने से अन्नदाता के जान माल की रक्षा हो सकेगी और उन्हें संक्रमण से भी बचाया जा सकता है। श्री डेविड ने आशा व्यक्त किया है कि जिस प्रकार इस महामारी के दौर में कलेक्टर ने अपने जिले को संक्रमण से बचाने एवं कोरोना की रोकथाम में सराहनीय कदम उठाए हैं उसी प्रकार अन्नदाता किसानों के लिए भी वे दयालुता पूर्वक विचार करते हुए कोरिया जिले के विभिन्न स्थानों में बनाए गए उप धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे।

Categorized in: