राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर – जिले के सोनहरा के जंगल में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रामीणों के द्वारा जंगली सूअर का शिकार कर मांस पका कर खाने की तैयारी की जा रही है। जिस पर बलरामपुर वन परीक्षेत्र अधिकारी रवि शंकर लाल श्रीवास्तव के निर्देशानुसार टीम बनाकर सोनहरा जंगल में रवाना की गई। जहां घेराबंदी करते हुए वन विभाग की टीम ने 10 आरोपी को गिरफ्तार किया जिनके पास से जंगली सूअर के मांस को भी जप्त किया गया।जंगली सूअर के शिकार में उपयोग किए गए जाली कांटेदार,टांगी जप्त किया है। वन परीक्षेत्र अधिकारी रवि शंकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि वन कक्ष क्रमांक पी 3363 में अवैध रूप से जंगली सूअर का शिकार किया गया था जहां उसे पकाकर खाने की तैयारी की जा रही थी।जहा से सभी को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों का कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सभी का कोविड-19 टेस्ट भी कराया गया है। जिसमें एक आरोपी संक्रमित पाया गया जिसे कोविड-19 सेंटर भेजा जा रहा है। वही इन आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग भी है जिसे बाल न्यायालय अंबिकापुर दाखिल कराया गया। वही बचे सभी आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। वन परीक्षेत्र अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर का शिकार करना अपराध की श्रेणी में आता है इसलिये जंगली जानवर का शिकार करना बंद करें।इस पूरी कार्यवाही में प्रमोद लकड़ा,अनिल कुजूर,उषा एक्का पीयूष पटेल,दिवाकर पटेल एवम धन साय भी शामिल रहे।

Categorized in: