बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी  किसान मोर्चा ने भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में नेहरू चौक पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

ऑर्गेनिक खाद के खिलाफ भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। तीनों नेताओं ने एक सुर में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार अमानक वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए किसानों को मजबूर कर रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम जब ₹ 2 का सामान खरीदते हैं तो उसका टेस्टिंग रिपोर्ट भी देखते हैं। यहां सरकार ₹2 में गोबर खरीदकर ₹10 की पैकिंग में किसानों को बेचती है।

नियमानुसार पैकिंग कहां से हुई किस लैब में किया गया । इसका कोई प्रमाणिक जानकारी नहीं है। जबकि यहां सरकारी लैब भी है। लेकिन सरकार जानबूझकर वर्मी कंपोस्ट का टेस्ट नहीं करवा रही है । किसानों को धोखा दिया जा रहा है। इसलिए 420 का अपराध दर्ज होना चाहिए।

धरमलाल कौशिक ने एक सवाल पर कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और कमीशन में डूबी है।  229 करोड़ का घोटाला सिर्फ गोबर में हुआ है। विधानसभा में सरकार ने सिर्फ 17 करोड रुपए का जवाब दिया।

चावल में 5100 करोड रुपए का घोटाला हुआ है। चावल का वितरण किया ही नहीं गया। सरकार के पास इसका भी हिसाब नहीं है। शराब में 2000 करोड़ का राजस्व घोटाला हुआ। इसके अलावा ओवर रेटिंग समेत अन्य प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई है। कुल मिलाकर 20000 करोड़ का घोटाला हुआ है।

कौशिक ने कहा कि कोयला में 500 करोड़ का घोटाला हुआ।  धरमलाल ने बताया कि एक समय ₹5000 प्रति हाईवा रेट मिला करता था। आज वही रेत  20000 से 35000 हो गया है। मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि यह सरकार करप्शन और कमीशन की सरकार है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया   कि ना केवल वर्मी कंपोस्ट फर्जी है बल्कि सरकार भी फर्जी है। सरकार किसानों को अमानक  खाद खरीदने को मजबूर कर रही है।

किसानों को बलपूर्वक अमानक वर्मी कंपोस्ट बेचा जा रहा है। आज हमने भारतीय किसान मोर्चा के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। रैली निकालकर कलेक्टर प्रशासन को राज्यपाल के नाम एक पत्र भी दिया है। हमारी मांग है कि किसानों को बलपूर्वक अमानत खाद ना दिया जाए।  किसानों के दम पर बनी सरकार आज किसानों को ही परेशान कर रही हैं।हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे।

सभा को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में रेत,कोयला, शराब और जमीन माफिया का बोलबाला है। जनता माफ नही करेगी।

 

Categorized in: