राजेंद्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर- वन परीक्षेत्र चांदो में पिछले 2 वर्षों से सुरक्षाकर्मी को मजदूरी राशि नहीं मिलने पर आधा दर्जन से ज्यादा मजदूरों ने सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष की मुलाकात सौंपा ज्ञापन। मजदूरों ने सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजुर से मुलाकात करते हुए उन्होंने बताया की वन परिक्षेत्र चांदो में वन सुरक्षा श्रमिक के रूप में इनके द्वारा कार्य किया गया है। जिसका सुरक्षा श्रमिकों को पिछले वर्ष 2020 से आज दिनांक तक मानदेय राशि भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सुरक्षा श्रमिकों की आर्थिक परेशानी एवं परिवार का भरण पोषण करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष ने मजदूरों की बात बड़ी आत्मीयता के साथ सुनी और मजदूरों को आश्वस्त कराया कि उनके समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। बसंत कुजूर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि मजदूरों की शिकायत प्राप्त हुई है इस पर वह संबंधित अधिकारी से बात करेंगे और मजदूरों की समस्या का समाधान करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे।

Categorized in: