0 24 घण्टे दमकलकर्मी देते रहे सेवाएं

0 लाखो के नुकसान का अनुमान

सूरजपुर। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत जिले में उस वक्त चरितार्थ होती नजर आई जब एक के बाद एक करीब दर्जन भर आगजनी की घटनाओं की सूचना फायर कॉल के माध्यम से कंट्रोल रूम को मिलने लगी। सूचना पर जिला मुख्यालय की एक मात्र दमकल वाहन आगजनी पर काबू पाने के लिए 24 घण्टे अपनी सेवाएं देकर जिला मुख्यालय समेत आसपास के आधा दर्जन गांवों तक पहुंचकर आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया जा सका। शेष स्थानों तक दमकल वाहन अपनी सेवाएं देने नहीं पहुंच सकी।

बताया गया है कि इन आगजनी की घटनाओं में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह से मंगलवार की दोहर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन छोटी व बड़ी आगजनी की घटनाएं सामने आई है। जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के दियागण मंदिर परिसर प्लांट, ग्राम अगस्तपुर स्कूल के पास नर्सरी में भीषण आग, ग्राम बेल्टिकरी राम कुमार सोनवानी के घर के पास पैरावट ,ग्राम उचडीह में कमलेश राजवाड़े के घर से सटे पैरावट,, ग्राम पसला में रघुनंदन गुप्ता के घर व पैरावट ,नगर के वार्ड क्रमांक 2 में लघु वनोपज गोदाम वन मंडल परिसर में लगी आग पर जिले की एकमात्र अग्निशमन वाहन जो नगर सेना के पास है ने पहुंचकर इन स्थानों पर हुई आगजनी की घटना पर काबू पाया। वहीं लटोरी व सिलफिली के समीप जंगल व शिवप्रसादनगर सहित अन्य स्थानों में आगजनी के घटना की सूचना तो मिली पर एक मात्र दमकल वाहन का एक के बाद एक सभी स्थानों तक पहुंच पाना सम्भव नहीं हो पाने के कारण इन जगहों पर वाहन अपनी सेवाएं नहीं दे सकी। जिससे लाखो रुपए का नुकसान होने की बात कही गई है। जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता के निर्देश पर फायर स्टेशन में तैनात अग्निशमन की दलमय टीम कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने में सक्रिय रही। जिले में आगजनी की घटनाओं पर सूचना प्राप्त होते ही दमकल प्रभारी विकास शुक्ला अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर उपस्थित होकर आग पर काबू पाया। अग्निसमन में तैनात दमकलकर्मी छक्के लाल रजवाड़े, संतोष शर्मा, राहुल साहू, देव कुमार राजवाडे एव अन्य दमकलकर्मी सोमवार की सुबह 10 बजे से मंगलवार की दोहर तक लगातार अपनी सेवाएं देते रहे।

Categorized in: