लखनपुर – क्षेत्र में आए दिन दुकानों में सेंधमारी एवम चोरी की घटना बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए सीएआईटी के नियुक्त पदाधिकारी सरगुजा जिला के मंत्री सौरभ अग्रवाल के द्वारा थाना में आवेदन देकर पुलिस गश्त एवम पेट्रोलिंग को बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौपा गया

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत कुछ दिनों से लगातार अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिससे लखनपुर के छोटे बड़े व्यापारियों में असुरक्षा को लेकर काफी दहशत व्याप्त है वही सरगुजा जिले के नवनियुक्त सीएआईटी के युवा पदाधिकारी सौरभ अग्रवाल के द्वारा अतिरिक्त थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया
जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरी को रोकने के लिए एवं पुलिस की नियमित गश्ती एवं पेट्रोलिंग का आग्रह किया गया है ,जिससे दुकानों एवं अन्य सामग्रियों की चोरी पर अंकुश लग सके जिस तरह से लगातार चोरी हो रही है बीते दिनों भी एक मॉल में अज्ञात महिला के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की बात आ रही है जो कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी दिखा रहा है उक्त समस्त व्यापारियों के हितों को देखते हुए सरगुजा जिले के सीएआईटी के मंत्री सौरभ अग्रवाल के द्वारा पुलिस प्रशासन से आग्रह किया गया है कि आने वाले समय में दुकानों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए और चोरी पर अंकुश लगाया जा सके और अज्ञात चोरों के ऊपर कार्यवाही किया जाए।

Categorized in: