गांधीनगर थाने के समीप सांई मंदिर मार्ग की घटना, महिलाएं सीसीटीवी में कैद


गिरजा ठाकुर


अंबिकापुर। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ज्वेलरी दुकानों में खरीदी के लिए लोग पहुंच रहे हैं, इस मौके का फायदा कुछ लोगों के द्वारा उठाया जा रहा है। बुधवार की दोपहर गांधीनगर थाना से कुछ दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में तीन महिलाएं पहुंची और दुकान संचालक को बातों में उलझाकर डेढ़ लाख रुपये का जेवरात गायब कर दिया। महिलाएं सीसीटीवी में कैद हुई हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पहुंचे और घटनास्थल का अवलोकन किया।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर मार्ग में स्थित सोनी ज्वेलर्स में बुधवार को तीन महिलाएं जेवर खरीदने के लिए पहुंची थीं। दुकान संचालक को जेवर दिखाने के लिए उन्होंने कहा और काफी देर तक बातों में उलझाकर रखा था। इसी बीच दुकान में एक व्यक्ति पहुंचा, वह भी दुकानदार से बातचीत करने लगा, इसी बीच तीनों महिलाएं लगभग डेढ़ लाख रुपये का तीन लॉकेट पार कर दींा। इन महिलाओं ने आभूषण दुकान से एक भी जेवर की खरीदी नहीं की और जेवर चोरी कर चली गर्इं। आभूषणों के मिलान के दौरान दुकानदार को इसका पता चला और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर गांधीनगर थाने की पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी में मिले फुटेज के आधार पर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। नाकाबंदी कर संदिग्धों की जांच की जा रही है।

Categorized in: