रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के मुख्य मार्गों में दिन के समय प्रशासन के द्वारा रोक के बावजूद भी बड़ी वाहने बेखौफ होकर आवाजाही कर रही हैं साथ ही साथ दिन में जगह जगह समान लोडा अनलोड हो रहा है जिससे आवागमन में परेशानी होती ही है वही आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। यातायात विभाग, पुलिस  को इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

                                         गौरतलब है कि शहर के अंदर कई मार्ग काफी सकरे हैं वही प्रशासन के द्वारा भी दिन के समय बड़ी वाहनों का आवाजाही प्रतिबंधित किया गया है परंतु इसके बावजूद भी कुछ लोग प्रशासन के आदेश की अवहेलना करते हुए खुलेआम बड़ी गाड़ियां की आवाजाही करते रहते हैं वही बड़ी गाड़ियां दिन में बड़े आराम से घंटों खड़ी रहती है साथी सामान लोड अनलोड का सिलसिला दिनभर चलते रहता है जिससे सैकड़ों की संख्या में लोग परेशान होते रहते हैं परंतु इस और यातायात विभाग एवं पुलिस का ध्यान ही नहीं है।

कई बार टूट चुके हैं बिजली के तार- मस्जिद रोड में दिन में बड़ी गाड़ियां करीब-करीब प्रतिदिन आवाजाही करती हैं जिससे कई बार बिजली के तार टूट चुके हैं एवं बड़ी घटना होते होते बची है उसके बावजूद भी संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट नहीं हो पा रहा है क्या कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार तो नहीं कर रहा है विभाग।

प्रतिदिन बनता है विवाद का कारण- बड़ी गाड़ियां जब दिन में शहर के मुख्य मार्गो मैं खड़ी रहती है तो कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे आने जाने वाले लोगों से विवाद होते रहता है।

स्थानीय लोग हैं त्रस्त- दिन में बड़ी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोग त्रस्त हैं स्थिति ऐस है कि स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी कई बार शिकायत की गई परंतु कार्यवाही नहीं होने से सिलसिला बदस्तूर जारी है। प्रशासन को इस और तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

आज सुबह बड़ी दुर्घटना होते-होते टली, वार्ड वासी दहशत में- आज सुबह वार्ड क्रमांक 12 में एक बड़े किराना व्यवसायी की ट्रक सामान लोड करके मस्जिद रोड में आ रही थी जिसका हाइट काफी अधिक था जिस कारण बिजली तार से टच हुआ एवं जोरदार धमाके की आवाज शार्ट करने से आने लगी जिससे वार्ड वासी दहशत में आ गए। वही बड़ी दुर्घटना आज टली। इसके पूर्व भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है।

ट्रक लगाने के बाद बचती है काफी कम जगह- नगर के कई मार्गों की चौड़ाई काफी कम है ऐसे में ट्रक लगा देने के बाद सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है वही मोहल्लों में बच्चे खेलते रहते हैं ट्रकों के लगने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं एवं कई बच्चे घायल हो चुके हैं कहीं प्रशासन कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार तो नहीं कर रही है उसके बाद ही कार्यवाही करेगी।

Categorized in: