रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर कनकपुर के समीप 3 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक शिक्षक एवं एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए वही  दो लोगों को मामूली चोटे लगी घटना की सूचना पर विधायक बृहस्पत सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव मौके पर पहुंचे। विधायक के द्वारा गंभीर घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजे जाने की व्यवस्था भी बनवाई।

                                     प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2:00 बजे के करीब रामानुजगंज से विजय नगर हाई स्कूल में पदस्थ व्याख्याता प्रबोध कुमार मिंज अपने मित्र एवं शिक्षक सरवन सिंह उईके जो मरमा मिडिल स्कूल में पदस्थ है एवं विनोद गौड़ नावाडीह के साथ वापस जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर कनकपुर के समीप जंगल में हो गई जिससे मौके पर ही सरवन कुमार सिंह एवं मनोज कुमार गौड़ की मौत हो गई वहीं प्रबोध कुमार मींज गंभीर रूप से घायल हो गए मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद रामानुजगंज की ओर से ही मोटरसाइकिल से भरदूल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष जो ग्राम बसकटिया के रहने वाला हैं अपने एक अन्य साथी के साथ जा रहा था इसका भी टक्कर दोनों मोटरसाइकिल की भिड़ंत के बाद इससे हो गया व वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहीं जहां घटना की जानकारी विधायक बृहस्पत सिंह को मिली तो तत्काल वह घटनास्थल पर पहुंचे वहीं घायलों को देखने रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे जिन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था करवा घायलों को बलरामपुर जिला चिकित्सालय रेफर करवाया। घटना की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र उके ने बताया कि तीन मोटरसाइकिल की भिड़ंत हुई जिसमें  एक मोटरसाइकिल वाला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Categorized in: